प्रशांत महासागर में स्थित देश पापुआ न्यू गिनी पिछले सप्ताह आए सदी के सबसे बड़े भूकंप से उबरा भी नहीं था कि इसके सुदूर और बीहड़ पहाड़ी इलाकों में कल फिर से भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6 मापी गई है। गौरतलब है कि गत सप्ताह आए भूकंप में 31 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 13 की मौत भूकंप के केंद्र के पास स्थित घरों में आग लगने के कारण झुलसकर हो गई थी।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि राजधानी पार्ट मोरेसबी से 600 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित दक्षिणी पहाड़ी इलाकों में कल सुबह पांच से अधिक तीव्रता वाले भूकंप के तीन झटके महसूस किये गये। इसी में छह तीव्रता वाले भूकंप के झटके भी शामिल हैं। पापुआ न्यू गिनी राष्ट्रीय आपदा केंद्र से संपर्क नहीं हो सका है।
पापुआ न्यू गिनी में गत 26 फरवरी को 7.5 की तीव्रता वाले तेज भूकंप के झटके से प्रभावित इलाके में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण हुए भूस्खलन तथा कई इमारतों के ढहने के अलावा तेल और गैस का परिचालन भी बाधित हो गया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



