तुर्की में बुधवार को भारी भूकंप के झटके महसूस किए गए । मिली जानकारी के मुताबिक भूंकप 5.9 तीव्रता के साथ आया जिसमें तकरबीन 55 लोग पूर्ण रूप से घायल हो गए। इस बात की जानकारी को सीनियर अधिकारियो ने साझा की है।

राष्ट्रीय आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र गोल्याका जिले में था और यह तड़के 4.08 बजे आया। वही, तुर्की के चैनल एनटीवी से गृह मंत्री सुलेमान सोयलू के हवाले से कहा कि, घायलों का ड्यूज और आस-पास के क्षेत्रों के अस्पतालों में इलाज किया गया। सोयलू ने संवाददाताओं से कहा कि, इमारतों को भारी नुकसान की कोई खबर नहीं है और क्षेत्र में बिजली को नियंत्रित तरीके से काट दिया गया और फिर कुछ इलाकों में बहाल कर दिया गया। शक्तिशाली भूकंप, जो 6.81 किमी की गहराई में आया, इस्तांबुल के साथ-साथ राजधानी अंकारा में भी महसूस किया गया। डजस इस्तांबुल से लगभग 210 किमी और अंकारा से लगभग 236 किमी दूर स्थित है।

एएफएडी ने कहा कि, भूकंप के बाद कुल 18 झटके महसूस किए गए।स्थानीय मीडिया फुटेज में लोगों को घबराहट में इमारतों से बाहर निकलते और सड़कों पर कंबल ओढ़े इंतजार करते देखा जा सकता है।ड्यूज के गवर्नर केवडेट अटे ने एक दिन के लिए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। 1999 में, ड्यूज 7.2 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित हुआ था, जो 30 सेकंड तक चला, जिसमें 845 लोग मारे गए और लगभग 5,000 अन्य घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



