अलास्का में भूकंप के कई झटके, सड़कें क्षतिग्रस्त

Summary :

एंकरेज अलास्का का सबसे बड़ा शहर है और यहां की कुल आबादी तीन लाख है। वहीं भूकंप के पहले झटके के कुछ मिनट बाद ही 5.7 तीव्रता के अन्य तेज झटके महसूस किए गए।

अलास्का के एंकरेज और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। भूकंप से सड़कों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। यहां 7.0 और 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत भर गई वे अपने घरों से निकल कर भागने लगे।

भूकंप की तीव्रता को देखते हुए शहर के दक्षिण में स्थित द्वीपों और तटीय क्षेत्रों के लिए संक्षिप्त समय के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई। हालांकि सुनामी नहीं आई और तत्काल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूंकप का पहला तगड़ा झटका एंकरेज से 12 किलोमीटर उत्तर में महसूस किया गया।

Earthquake in Alaska

एंकरेज अलास्का का सबसे बड़ा शहर है और यहां की कुल आबादी तीन लाख है। वहीं भूकंप के पहले झटके के कुछ मिनट बाद ही 5.7 तीव्रता के अन्य तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद कई घंटों के लिए उड़ान सेवा रद्द कर दी गईं।

Desk Team