भूकंप से झटकों से देश-विदेश में आम जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता हैं। हालांकि, बताया जा रहा की चीन के चीन के दक्षिणी पश्चिम सिचुआन प्रांत के लुडिंग काउंटी और नजदीकी स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पता चला कि यह भूकंप तकरीबन 6.8 की तीव्रता से दर्ज किया गया। इस भूंकप में लगभग 93 लोगों की मौत हो गई, और इस प्रांत के लगभग 25 लोगों के पूर्ण रूप से लापता हो गये हैं।
भूकंप के झटकों से इतने लोगों को हुई मौत
चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत के लुडिंग काउंटी और उसके आसपास के इलाकों में गत पांच सितंबर को आये 6.8 की तीव्रता वाले भूकंप की घटना में अब तक कुल 93 लोगों की मौत हो गयी है जबकि कम से कम 25 लोग अभी भी लापता हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंजी तिब्बती स्वायत्त प्रान्त के लुडिंग में 55 लोग कालकवलित हुए हैँ, जबकि यान शहर में 38 लोगों की मौत हुई है। वहीं लुडिंग में नौ और याआन के शिमियन काउंटी में 16 लोगों के लापता होने की रिपोर्टें हैं।


Download Android App
Download iOS App



