फिलाडेल्फिया (अमेरिका) : इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए सीरिया जाने की योजना बनाने और कई सालों तक आतंकी संगठन के संदेशों का ऑनलाइन प्रचार करने की बात स्वीकार करने वाली फिलाडेल्फिया की एक महिला को आठ वर्ष की सजा सुनाई गई है। सजा मिलने से पहले महिला ने कहा था कि वह बुरी महिला नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि किआनो थोमस दोहरी जिंदगी जी रही थी, उसका पहला रूप दो बच्चों की मेहनती मां का है वहीं दूसरा मुखर व्यक्ति का है जो कि हिंसा का ऑनलाइन प्रचार करती थी, उसने पश्चिम एशिया जाने के लिए कदम उठाए और कट्टरपंथी लोगों के साथ नजदीकी संबंध बनाए रखे। अभियोजन पक्ष ने बताया कि इसमें इस्लामिक स्टेट का वह एक लड़ाका भी शामिल है जिससे उसने ऑनलाइन शादी की थी।
किओना थोमास (33) ने सजा सुनाए जाने से पहले कहा, ”मैं बुरी या दुष्ट व्यक्ति नहीं हूं। मैं एक ऐसी व्यक्ति हूं जिसे एक समय पर प्रभावित किया जा सकता था।” किओना को वर्ष 2015 में गिरफ्तार किया गया था और पिछले साल उसने आतंकी समूहों को सामग्री मुहैया करवाने की बात स्वीकार कर ली थी।


Download Android App
Download iOS App



