इथोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली को बीते वर्ष एरिट्रिया के साथ ‘शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग’ स्थापित करने के उनके प्रयासों के लिए 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनके इस प्रयास के बाद दोनों देशों के बीच 1998-2000 सीमा युद्ध की वजह से उत्पन्न 20 वर्षीय सैन्य संघर्ष समाप्त हो गया।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ओस्लो में 100वें नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता के रूप में उनके नाम की घोषणा की गई। उन्हें पुरस्कार के रूप में दिसंबर में ओस्लो में 90 लाख स्वीडिश क्राउन (लगभग 6.50 करोड़ रुपये) दिया जाएगा।
अबी अहमद अली पिछले साल अप्रैल में इथियोपिया के प्रधानमंत्री बने और उन्होंने पद संभालते ही यह साफ कर दिया था कि वह इरिट्रिया के साथ शांति वार्ता को जारी रखेंगे। उन्होंने इरिट्रिया के राष्ट्रपति इसाइस अफवर्की के साथ शांति पर लगातार चर्चा की और नो पीस, नो वार सिद्धांत पर समझौता किया।


Download Android App
Download iOS App



