महान नानाजी देशमुख की जयन्ती पर योगी ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

Summary :

नानाजी देशमुख आजीवन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन को साकार करने के लिए प्रयत्नशील रहे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान सामाजसेवी नानाजी देशमुख की जयन्ती पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। श्री योगी ने शुक्रवार को यहां एक संदेश में कहा कि कर्मयोगी नानाजी देशमुख आजीवन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन को साकार करने के लिए प्रयत्नशील रहे। इस उद्देश्य से उन्होंने दीनदयाल शोध संस्थान की स्थापना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय नानाजी देशमुख द्वारा गांव तथा किसानों के कल्याण के लिए किये गये कार्य हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Desk Team