बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से खुश हुआ यूरोपीय संघ, कही ये बड़ी बात

Summary :

यूरोपीय संघ ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सदस्यों के शपथ ग्रहण का स्वागत किया है। यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “बांग्लादेश अब बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अंतरिम सरकार के पास लोकतांत्रिक चुनावों के लिए जमीन तैयार करने, वहां हुई मौतों और हिंसा के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कार्य होगा।” उन्होंने इसे देश के लोकतांत्रिक पथ तथा बांग्लादेश के लोगों और युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण पल बताया। EU ने बांग्लादेश की सरकार…

यूरोपीय संघ ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सदस्यों के शपथ ग्रहण का स्वागत किया है। यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “बांग्लादेश अब बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अंतरिम सरकार के पास लोकतांत्रिक चुनावों के लिए जमीन तैयार करने, वहां हुई मौतों और हिंसा के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कार्य होगा।” उन्होंने इसे देश के लोकतांत्रिक पथ तथा बांग्लादेश के लोगों और युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण पल बताया।

  • EU ने बांग्लादेश की सरकार के सदस्यों के शपथ ग्रहण का स्वागत किया है
  • उन्होंने इसे युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण पल बताया

मोहम्मद यूनुस बने मुखिया



जोसेप बोरेल ने कहा, “यूरोपीय संघ नई सरकार के साथ काम करने और इस महत्वपूर्ण परिवर्तन का समर्थन करने के लिए उत्सुक है, जो शांतिपूर्ण और समावेशी प्रक्रिया का हिस्सा होना चाहिए, साथ ही जो अच्छे शासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवाधिकारों के सम्मान पर आधारित हो।” बता दें कि बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को अंतरिम सरकार के मुखिया के तौर पर शपथ ग्रहण किया। शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि वह संविधान को कायम रखेंगे, उसका समर्थन करेंगे और उसकी रक्षा करेंगे तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे।

PM मोदी ने दी शुभकामनाएं



इससे पहले नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने के बाद PM मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में सामान्य स्थिति के शीघ्र बहाल होने की उम्मीद जताई और देश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और संरक्षण की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को उनकी नई जिम्मेदारियां संभालने पर मेरी शुभकामनाएं। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी और हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। भारत शांति, सुरक्षा और विकास के लिए दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News