मस्कट : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को ओमान के शीर्ष नेतृत्त्व के साथ वार्ता की और दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा और समुद्री संबंधों को और विस्तार देने के उपायों पर चर्चा की। तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे जयशंकर ने देश के उप प्रधानमंत्री सईद फहद बिन महमूद, विदेश मंत्री यूसुफ बिन अलावी और रक्षा मंत्री सईद बद्र बिन सऊद से बातचीत की।
जयशंकर ने ट्वीट किया कि उन्होंने ओमानी रक्षा मंत्री के साथ ‘‘उपयोगी’’ चर्चा की, जिसके दौरान दोनों देशों ने ‘‘मजबूत’’ रक्षा, सुरक्षा और समुद्री संबंधों को और विस्तार देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने कहा कि भारत और ओमान एक उभरती हुई दुनिया में विश्वसनीय भागीदार हैं और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान जयशंकर मस्कट में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी मुलाकात करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



