फेसबुक ने सोमवार को कहा कि वह वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित मीडिया संस्थानों को 10 करोड डॉलर की मदद देगा। उसने कहा कि परेशानी के समय में भरोसेमंद सूचना देने के लिए इसकी जरूरत है।
फेसबुक के समाचार साझेदारी के निदेशक कैंपबेल ब्राउन ने कहा, ”कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को सूचना देने के लिए समाचार उद्योग असाधारण हालात में काम कर रहा है।”
उन्होंने कहा, ” जिस समय पत्रकारिता को पहले से अधिक की जरूरत है, वायरस के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव के चलते विज्ञापन से होने वाली आय में गिरावट आ रही है। स्थानीय पत्रकार इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।”
नए वित्त पोषण के मुताबिक, करीब 2.5 करोड़ डॉलर की आपातकालीन मदद स्थानीय सामाचारों को फेसबुक पत्रकारिता अभियान के जरिए दी जाएगी और बाकी 7.5 करोड डॉलर अतिरिक्त मार्केटिंग प्रयासों के जरिए विश्व के समाचार संस्थानों को दिए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



