लास वेगास में जबर्दस्त फायरिंग : 50 की मौत, 100 जख्मी, 1 हमलावर ढेर

Summary :

NULL

लास वेगास :मंडाले बे कैसिनो के आसपास के इलाके में एक बंदूकधारी द्वारा की गई खुलेआम फायरिंग में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 अन्‍य घायल हो गए। न्‍यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, पुलिस ने कहा है कि उसने खुलेआम गोलीबारी करने वाले एक संदिग्‍ध बंदूकधारी को मार गिराया है। इस हमले में अबतक 50 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। लास वेगास पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।लास वेगास पुलिस अधिकारी स्‍टीव गोमेज़ ने मीडिया से कहा कि इस वक्‍त हमने एक संदिग्‍ध को मार गिराया है। उन्‍होंने आगे कहा कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

 

रिपोर्टस के मुताबिक, लास वेगास में एक कंट्री म्‍यूजिक फेस्टिवल में हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस म्‍यूजिक कंसर्ट में लगभग 30 हजार लोग शामिल हुए। लास वेगास पुलिस ने लोगों से मंडाले बे कैसिनो के आसपास के इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है. गोलीबारी के चलते कई फ्लाइटस को लास वेगास एयरपोर्ट से डायवर्ट कर दिया गया है।

इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पुलिस अधिकारियों की सामरिक स्थिति की लाइव स्‍ट्रीमिंग न करें। स्‍थानीय पुलिस ने कहा है कि उसने ट्रॉपिकाना से रसल रोड के बीच 15 फ्री-वे को बंद कर दिया गया है।

 

यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर की महिला प्रवक्ता दनिता कोहेन ने बताया कि लास वेगास के अस्पताल में गोली के जख्म के साथ कई लोगों को लाया गया है। प्रवक्ता के पास तत्काल और अधिक जानकारी नहीं थी।

Desk Team