सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, दक्षिणी इजरायल में आग लगाने वाले गुब्बारों फेंकने के जवाब में इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि शनिवार देर रात, इजरायली युद्धक विमानों ने गाजा शहर के दक्षिण में एक सैन्य प्रशिक्षण चौकी पर दो मिसाइलें दागीं, जो इस्लामिक हमास आंदोलन की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड से संबंधित है।
सूत्रों ने कहा कि कई मिसाइलों ने उत्तरी और पश्चिमी गाजा में हमास की विभिन्न सैन्य चौकियों को भी निशाना बनाया। इससे पहले शनिवार को फिलिस्तीनी कार्यकतार्ओं ने दक्षिणी इजराइल में गाजा पट्टी से कई आग लगाने वाले गुब्बारे दागे, जिससे आग लग गई और नुकसान हुआ। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।
21 मई को इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष समाप्त होने के बाद से, इजरायली लड़ाकू विमानों ने आग लगाने वाले गुब्बारों के जवाब में हमास की सैन्य सुविधाओं और चौकियों पर कई हवाई हमले किए। गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादी समूहों के बीच मिस्र की मध्यस्थता- संघर्षविराम जारी है।
हालांकि, गाजा कार्यकतार्ओं ने इजरायल में आगजनी के गुब्बारे लॉन्च करना जारी रखा। उनकी मांग है कि इजराइल को 14 साल की नाकाबंदी को समाप्त करना चाहिए, जो कि एन्क्लेव पर लगाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



