रूस और यूक्रेन में आज युद्ध का दसवां दिन है और पुतिन की सेना कई इलाकों में ताबड़तोड़ हमले कर रही है। इस बीच रूस के इस सैन्य अभियान के कारण फिनलैंड नाटो में अपने संभावित विलय पर चर्चा के लिए तैयार हो गया है। इस संबंध में फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्टो ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी सैन्य आक्रमण के बाद पूर्वी और उत्तरी यूरोप की स्थिति में काफी बदलाव आया है जिसकी वजह से वह नाटो सदस्यता पर विचार करने के लिए तैयार हैं।
अधिकांश लोग नाटो में शामिल होने के समर्थन में हैं : राष्ट्रपति साउली
राष्ट्रपति साउली ने कहा, फिनलैंड और स्वीडन दोनों की स्थिति बदली है। हम पहली बार चुनावों में देख रहे हैं कि अधिकांश लोग नाटो में शामिल होने के समर्थन में हैं। अब हम इस पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार हैं। निनिस्टो ने शुक्रवार देर रात फॉक्स न्यूज ब्रॉडकास्टर से कहा, हम सभी परिस्थितियों, जोखिमों और इस लाभ के बारे में लोगों को बताने की कोशिश कर रहे हैं।
हाल ही में रूस ने दी थी धमकी
यूक्रेन पर हमलों के चलते हाल ही में रूस ने फिनलैंड और स्वीडन को धमकी दी थी कि, यदि नाटो में शामिल होने का सोचा तो मॉस्को जवाब देगा। अब फिनलैंड के राष्ट्रपति के इस बयान के बाद सभी की निगाहें इस पर टिकी हई है कि, रूस क्या प्रतिकिर्या देता है। रूसी सेना ने यूक्रेन में आज भी हमले तेज किए हुए हैं वह लगातार उसके कई बड़े शहरों पर हमले कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



