हू चीनी एयरलाइन के साथ पिछले 6 वर्षों से काम कर रही थीं।फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी छूटने के बाद हू ने विदेशी एयरलाइंस में नौकरी की तलाश शुरू कर दी। फिर कमाल कर दिखाया।
महिला को चाइना एयरलाइंस ने नौकरी से निकाला
चाइना एयरलाइंस ने एक महिला को टू ओल्ड कहकर नौकरी से निकाल दिया।अब नौकरी से निकाली गई महिला को दुनिया भर से ऑफ़र मिल रहा है।अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों तो आइए हम आपको बताते हैं चाइना एयरलाइंस से निकाली जाने वाली महिला की कहानी दरअसल सोशल मीडिया पर एक फ्लाइट अटेंडेंट की कहानी वायरल हो रही है, जिसे नौकरी से निकाले जाने के बाद कई नौकरी के प्रस्ताव मिले रहे हैं।
महिला ने कर दिखाया कमाल ,सीखी अलग भाषाएं
ख़बरों की माने तो फ्लाइट अटेंडेंट 50 वर्षीय महिला ‘हू’ को चीनी एयरलाइन ने ‘टू ओल्ड’ कह निकाल दिया था।क्योंकि एयरलाइन महिला को काम करने के लिए बहुत बूढ़ा करार दिया।हू अब नॉर्वे की नॉर्वेजियन एयर शटल के साथ भी काम कर चुकी हैं. विदेशी एयरलाइंस में नौकरी ढूंढने के साथ में हू ने कई भाषाओं को सीखना शुरू कर दिया।उन्होंने मेहनत करके अंग्रेजी और फिनिश भाषा सीखी।
सालों से कर रही थी महिला चीन एयरलाइन्स में नौकरी
महिला का नाम हू चीनी है जहाँ हू चीनी एयरलाइन के साथ पिछले 6 वर्षों से काम कर रही थीं। फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी छूटने के बाद हू ने विदेशी एयरलाइंस में नौकरी की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने चीन की किसी भी स्वदेशी एयरलाइनों में नौकरी की तलाश करनी छोड़ दी क्योंकि चीन में 40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को नौकरी पर नहीं रखा जाता।
महिला का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
आखिरकार, हू को तीन विदेशी एयरलाइनों से नौकरी के प्रस्ताव मिले, इन एयरलाइनों में उम्र की कोई सीमा नहीं थी। चीनी के लोग हू के नौकरी के प्रति समर्पण और लगातार प्रयासों के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं।इसके अलावा, चीन के श्रम कानून के मुताबिक देश में महिलाओं के लिए सेवानिवृत्त होने की उम्र सीमा 50 वर्ष है, जबकि पुरुषों के लिए यह 55 साल है। चीनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हू ने अपनी नई नौकरी के बारे में बताया जो अब वायरल हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App

