मार्सिले : फ्रांस के दक्षिण पूर्व में स्थित एविग्नन शहर में एक मस्जिद के सामने हुई गोलीबारी में एक लड़की सहित आठ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। अभियोजन कार्यालय ने यह जानकारी दी और इसके आतंकी घटना होने की संभावना से इनकार किया।
घटना रात साढ़े दस बजे की
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे कम से कम दो लोग मस्जिद के पास एक कार से उतरे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इनमें से एक ने शॉट गन से गोली चलाई। उन्होंने बताया कि किसी को भी जान का खतरा नहीं है।
अभियोजन कार्यालय ने इसके आतंकी घटना होने की संभावना को नकारते हुए कहा, ”हमें जो पता है, उसके अनुसार मस्जिद को निशाना नहीं बनाया गया। तथ्य यह है कि धार्मिक संस्थान के मार्ग पर हुई घटना का उससे कोई संबंध नहीं है।”
मामले की जांच शुरू
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे और सभी ने नकाब पहन रखा था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दक्षिण पूर्वी पेरिस की क्रेटियल मस्जिद के बाहर गुरूवार को एक व्यक्ति के नामाजियों पर कार चढ़ाने की कोशिश करने की घटना के कुछ दिन बाद गोलीबारी की यह घटना हुई है।


Download Android App
Download iOS App


