इजरायल के तटीय शहर तेल अवीव में गुरुवार रात को हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं, जिसकी जानकारी पुलिस प्रवक्ता एली लेवी ने दी है।
स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गोलीबारी डिजेंगॉफ स्ट्रीट के कई स्थानों पर हुई, जो तेल अवीव की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है। यहां कैफे और बार काफी अधिक मात्रा में है।
इजरायल की एमडीए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के सीईओ एली बिन ने कहा कि घायलों में से एक की हालत ‘गंभीर’ है।
राज्य के स्वामित्व वाले कान टीवी समाचार ने बताया, हमले को दो लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है, जिनमें से एक फरार है। तलाश अभियान जारी है।
इजरायल के तेल अवीव में गोलीबारी, 6 घायल
Summary :
इजरायल के तटीय शहर तेल अवीव में गुरुवार रात को हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं, जिसकी जानकारी पुलिस प्रवक्ता एली लेवी ने दी है।


Download Android App
Download iOS App


