Monkeypox : संयुक्त अरब अमीरात में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया सामने

Summary :

संयुक्त अरब अमीरात में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मंगलवार को मंकीपॉक्स के प्रथम मामले का पता लगाया, जो पश्चिमी अफ्रीका से आई एक युवती में पाया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मंगलवार को मंकीपॉक्स के प्रथम मामले का पता लगाया, जो पश्चिमी अफ्रीका से आई एक युवती में पाया गया है।
सरकार ने मरीज के बारे में थोड़ी ही जानकारी दी, लेकिन जोर देते हुए कहा कि अधिकारी उसके संपर्क में आये लोगों का पता लगा रहे हैं तथा मंकीपॉक्स के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
हालांकि, सरकार ने बयान में यह नहीं बताया कि देश में किस स्थान पर यह मामला सामने आया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी देश में अधिकारियों ने कोविड के मामलों के प्रसार का स्थान-वार विवरण देने से इनकार कर दिया था।
यूएईएम में मंकीपॉक्स का यह मामला अरब प्रायद्वीप में सामने आया पहला मामला है।

Shera Rajput