नोएडा : चीन की पांच कंपनियों ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए जमीन की इच्छा जताई है। उनका 800 करोड़ रुपये का निवेश करने का लक्ष्य है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल निवेश को आकर्षित करने के लिए चीन के तीन शहरों की यात्रा पर गया था। उसी के बाद यह निवेश आया है।
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) के बयान के मुताबिक, प्रमुख फोन निर्माता श्याओमी को कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाली चीन की होलीटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की और अपनी पांच साझेदारी कंपनियों का आशय पत्र सौंपा।


Download Android App
Download iOS App



