साओ पाउलो : ब्राजील के संघीय जज सर्जिओ मोरो ने पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डा सिल्वा को भ्रष्टाचार के आरोपों में 12 वर्षों की सजा काटने के लिए आज दोपहर के बाद पुलिस के समक्ष समर्पण करने का आदेश दिया है। एक अदालती दस्तावेज के मुताबिक श्री मोरो ने कल इस आशय का आदेश जारी किया। गत जनवरी में एक अपीलीय अदालत ने लुला को सरकारी तेल कंपनी पेटेलियो ब्रासीलेइरो एसए के साथ लैंडिंग अनुबंधों के बदले एक इंजीनियरिंग फर्म से रिश्वत लेने के लिए दोषी ठहराने के श्री मोरो के आदेश को सही ठहराया था। अदालत ने लुला की सजा की अवधि बढ़कर 12 साल कर दी थी।
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुला को जेल जाने का आदेश
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



