फलस्तीन फुटबॉल महासंघ ने बताया कि राष्ट्रीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद बरकत गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई हमले में मारे गए।
महासंघ ने कहा कि 39 वर्षीय बरकत की सोमवार को दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक आवासीय इमारत पर हुए हमले में मौत हो गई।
साथी खिलाड़ियों के बीच ‘ द लायन (शेर)’ के नाम से मशहूर बरकत ने राष्ट्रीय टीम के अलावा गाजा, जॉर्डन और सऊदी अरब के कुछ क्लबों के लिए खेला था। उन्होंने 2015 में शबाब खानयुनिस के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की, जहां वह गाजा में एक ही टीम के साथ 100 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
Highlights
- फलस्तीन के पूर्व खिलाड़ी की इजराइल के हमले में मौत
- 31,000 से अधिक फलस्तीन के लोग मारे गए
- 91 फुटबॉल खिलाड़ियों सहित 158 एथलीट शामिल
31,000 से अधिक फलस्तीन के लोग मारे गए
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से 31,000 से अधिक फलस्तीन के लोग मारे गए हैं। फलस्तीन फुटबॉल संघ ने कहा कि मारे गए लोगों में विभिन्न डिवीजनों के 91 फुटबॉल खिलाड़ियों सहित 158 एथलीट शामिल हैं। इस युद्ध की शुरुआत उस समय हुई थी जब हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों ने दक्षिण इजराइल पर सात अक्टूबर, 2023 को हमला कर दिया था जिसमें करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और उसने 250 लोगों को बंधक बना लिया था।


Download Android App
Download iOS App



