हरियाणा के गुरुग्राम में आभूषणों की एक दुकान के मालिक ने साहस का परिचय देते हुए अपनी दुकान में लूट की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दो नकाबपोश लोगों से बैग छीनकर शानदार अंदाज में डकैती की , जब वे अपनी बाइक पर लूटपाट करके भागने ही वाले थे।
- लुटेरे अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल ही भाग गए
- 50,000 रुपये नकद के अलावा चार लाख रुपये के गहने लूट
- दुकान के मालिक ने साहस दिखाया बैग वापस छिना
बंदूक की नोक पर 50,000 रुपये नकद की लूट
पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार रात करीब नौ बजे उस समय हुई, जब दो नकाबपोश लोग साउथ सिटी 1 मार्केट में स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स में घुस गए और बंदूक की नोक पर 50,000 रुपये नकद के अलावा चार लाख रुपये के गहने लूट लिए। पुलिस ने कहा कि दोनों ने तीन मिनट के भीतर इस लूट को अंजाम दिया और जब वे बाहर खड़ी अपनी मोटरसाइकिल से भागने ही वाले थे, तभी दुकान के मालिक ने साहस दिखाया और उनके पीछे जाकर बैग वापस छीन लिया।
घटना सीसीटीवी में कैद
जैसे ही लोग दुकान के बाहर एकत्र हुए, लुटेरे अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल ही भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में सेक्टर-40 पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आभूषणों की दुकान के मालिक नीरज सोनी की शिकायत पर सोमवार को सेक्टर 40 पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।


Download Android App
Download iOS App




