फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों चीन की यात्रा पर सोमवार को शांघाई पहुंचे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जबकि फ्रांस और उसके यूरोपीय भागीदार देश चीन से मांग कर रहे हैं कि वह कृषि और विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादों का आयात बढ़ाए तथा वित्तीय एंव अन्य सेवाओं के अपने बाजार को खुला बनाए।
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड अटैक में 1 की मौत, कई लोग घायल
फ्रांसीसी राष्ट्रपति शंघाई में एक विशाल व्यापार प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। वह वहां से बुधवार को राजकीय यात्रा पर बीजिंग आएंगे। चीन के खिलाफ अमेरिका के बाद अब फ्रांस तथा यूरोपीय संघ भी शिकायत कर रहा है कि वह व्यापार में ऐसी गतिविधियां कर रहा है जो अनुचित कही जा सकती हैं। चीन के माल की मांग कमजोर हो गयी है। इसके साथ ही उसकी आर्थिक वृद्धि दर भी की पिछली तिमाही में गिरकर केवल 6 प्रतिशत पर आ गयी है। यह 30 साल का न्यूनतम स्तर है।


Download Android App
Download iOS App


