जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा है कि उनका देश चीन के साथ बहुपक्षवाद को मजबूत करना चाहता है और वह अगले सप्ताह होने वाले अपने चीन दौरे को लेकर उत्साहित हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मर्केल चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग के निमंत्रण पर अगले गुरुवार और शुक्रवार को चीन के दौरे पर जाएंगी।
फिर से चांसलर बनने के बाद यह उनका पहला और जर्मनी के चांसलर के रूप में 11वां चीन दौरा है। मर्केल ने कहा कि उनकी आगामी यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों, विधि नियमों, चीन के विकास, अर्थव्यवस्था और अन्य अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर चर्चा होगी। मर्केल ने कहा, ‘हम बहुपक्षवाद को मजबूत करना चाहते हैं और हमारी चर्चा में इसकी खास भूमिका रहेगी।’ मर्केल इस यात्रा के दौरान चीन के आर्थिक हब शेंझेन का भी दौरा करेंगी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



