PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 12 साल पूरे होने पर जॉर्जिया मेलोनी समेत दुनिया ने दी बधाई; बोलीं- ‘यह ऐतिहासिक उपलब्धि है’

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम पद पर लगातार 4,399 दिन का कार्यकाल पूरे कर एक नया इतिहास रचा है। इसी के साथ वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित पीएम बन गए हैं। इस उपलब्धि के बाद देश और विदेश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। ऐसे में इटली से भी पीएम मोदी के लिए बधाई आई है। इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया है। Giorgia Meloni congratulates PM Modi का…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम पद पर लगातार 4,399 दिन का कार्यकाल पूरे कर एक नया इतिहास रचा है। इसी के साथ वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित पीएम बन गए हैं। इस उपलब्धि के बाद देश और विदेश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। ऐसे में इटली से भी पीएम मोदी के लिए बधाई आई है। इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया है। Giorgia Meloni congratulates PM Modi का यह मैसेज ऐसे समय में आया है, जब केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे हुए हैं। मेलोनी की तरफ से आई बधाई की देशभर में चर्चा हो रही है।

भारत-इटली साझेदारी को मिल रही नई मजबूती

(CREDIT-SM)

मेलोनी ने पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। अपने संदेश में, जियोर्जिया मेलोनी ने हाल ही में हुई भारत-इटली बातचीत का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने मिलकर अपनी खास रणनीतिक साझेदारी को एक नई दिशा दी है, जिससे आने वाले सालों में दोनों देशों के नागरिकों को फ़ायदा होगा। मई 2026 में पीएम मोदी की इटली यात्रा के दौरान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और अहम खनिजों जैसे क्षेत्रों में लगभग 15 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा, भारत और इटली ने साल 2027 को ‘भारत-इटली संस्कृति और पर्यटन वर्ष’ के तौर पर मनाने का फ़ैसला किया है। यह पहल सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। Meloni congratulates PM Modi का संदेश दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग का उदाहरण बताया जा रहा है।

(CREDIT-SM)

विदेशों से भी दी गई बधाई

इटली दौरे के दौरान एक दिलचस्प पल तब आया जब प्रधानमंत्री मोदी ने जियोर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफ़ी भेंट कीं। इस खास तोहफ़े के साथ दोनों नेताओं की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। वहीं, PM Modi longest serving PM बनने पर मालदीव के राष्ट्रपति, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके, अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला पर्साद-बिसेसर समेत कई वैश्विक नेताओं ने भी बधाई दी है। सभी नेताओं ने भारत के साथ अपने संबंधों को और मज़बूत करने की इच्छा जताई है। इससे साफ़ पता चलता है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह उपलब्धि न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गई है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।