Giorgia Meloni vs Donald Trump: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक नया विवाद सामने आया है। ट्रंप की एक टिप्पणी पर मेलोनी ने खुलकर नाराजगी जताई है और उनके बयान को पूरी तरह झूठा बताया है। इस मामले ने दोनों नेताओं के रिश्तों को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने (Donald Trump Photo Comment Controversy) दावा किया कि जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की गुहार लगाई थी। ट्रंप ने कहा कि मेलोनी उनके साथ फोटो चाहती थीं और उन्होंने केवल उनकी इच्छा पूरी की थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें मेलोनी से बात करने की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह उनसे बातचीत करना चाहती थीं। उनके इस बयान ने इटली की राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी।
Giorgia Meloni Response to Trump: मेलोनी ने दिया करारा जवाब

ट्रंप के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि यह पूरी तरह से बनाई गई कहानी है। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति इस तरह की बातें क्यों करते हैं। मेलोनी ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी किसी से फोटो खिंचवाने की भीख नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि न तो वह और न ही इटली किसी के सामने गिड़गिड़ाने या झुकने वाला देश है। उन्होंने यह भी कहा कि सहयोगी देशों के नेताओं के प्रति सम्मान दिखाना जरूरी होता है और ऐसे बयान दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित कर सकते हैं।
Italy America Diplomatic Tensions: विदेश मंत्री ने रद्द की अमेरिका यात्रा

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप के बयान के बाद इटली की सरकार में नाराजगी बढ़ गई है। इसी बीच इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने अगले सप्ताह होने वाली अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का फैसला किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह फैसला दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव का संकेत हो सकता है। इससे साफ दिखाई देता है कि ट्रंप की टिप्पणी को इटली ने गंभीरता से लिया है।
हाल ही में जी-7 सम्मेलन के दौरान ऐसा लग रहा था कि ट्रंप और मेलोनी के रिश्तों में सुधार आ रहा है। खासकर ईरान से जुड़े मुद्दों पर पैदा हुए मतभेदों के बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में जाती नजर आई थी।
फ्रांस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं को एक साथ बैठकर बातचीत करते हुए भी देखा गया था। उसी मुलाकात को लेकर ट्रंप ने बाद में अपने बयान दिए, जिन पर अब विवाद खड़ा हो गया है।
मेलोनी ने सहयोगियों के सम्मान की बात उठाई
जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा निराशा इस बात से हुई कि ट्रंप अपने सहयोगी देशों के नेताओं के प्रति वह सम्मान नहीं दिखाते, जिसकी उम्मीद की जाती है। उन्होंने कहा कि दुनिया के लोकतांत्रिक देशों के बीच आपसी सम्मान और भरोसा बहुत महत्वपूर्ण होता है।
फिलहाल इस बयानबाजी ने अमेरिका और इटली के राजनीतिक संबंधों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। आने वाले दिनों में दोनों देशों की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सबकी नजर बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: युद्धविराम उल्लंघन पर भड़के नेतन्याहू, हिज्बुल्लाह के 80 से ज्यादा ठिकानों पर जोरदार कार्रवाई


Download Android App
Download iOS App




