वैश्विक स्तर पर कोरोना महामारी का प्रसार थमने का नाम नहीं ले रहा। दुनियाभर के देशों में कोरोना के मामलों की संख्या जल्द ही 50 करोड़ के पार जाने वाली है। वहीं संक्रमण के चलते लगातार हो रहीं मौत के कारण मृतकों का आंकड़ा भी 61.7 लाख से ज्यादा हो गया है, जबकि 11.08 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार की सुबह नए अपडेट में बताया कि मौजूदा समय में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 497,201,342 तक पहुंच गया है। वहीं संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 6,173,644 हो गयी है। इसके साथ ही विश्व स्तर पर टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश 11,089,615,113 हो गई है।
अदालत के फैसले से दुखी हूं, काश ‘षड्यंत्र’ के एंगल से जांच की जाती : इमरान
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 80,385,966 और 985,100 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। भारत 43,033,067 मामलों के साथ दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।सीएसएसई के अनुसार, 1 करोड़ से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (30,125,540) फ्रांस (26,887,490), जर्मनी (22,478,703), यूके (21,716,180), रूस (17,707,591), इटली (15,173,707), दक्षिण कोरिया (15,169,189), तुर्की (14,946,379), स्पेन (11,551,574) और वियतनाम (10,070,692) हैं।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (661,377), भारत (521,573), रूस (363,731), मैक्सिको (323,508), पेरू (212,420), यूके (170,367), इटली (160,546), इंडोनेशिया (155,509), फ्रांस (144,143), ईरान (140,528), कोलंबिया (139,703), जर्मनी (131,370), अर्जेटीना (128,194), पोलैंड (115,594), स्पेन (102,541) और दक्षिण अफ्रीका (100,084) हैं।


Download Android App
Download iOS App



