US-Mexico: पश्चिमी अमेरिका में एरिजोना-न्यू मैक्सिको बॉर्डर के पास शुक्रवार को गैसोलीन और प्रोपेन ले जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसके बाद इस रेल मार्ग को बंद कर गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एनएमएसपी लेफ्टिनेंट फिल वर्गास के हवाले से बताया कि एरिज़ोना के पास पटरी से उतरने के बाद लगभग छह रेल कोच में आग लग गई और वे घंटों तक जलती रहीं।
- शुक्रवार को गैसोलीन और प्रोपेन ले जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई
- यह घटना पश्चिमी अमेरिका में एरिजोना-न्यू मैक्सिको बॉर्डर के पास हुई
- पटरी से उतरने के बाद लगभग छह रेल कोच में आग लग गई
- किसी के घायल होने की सूचना नहीं है
हादसे में कोई हताहत नहीं
किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, घटना के बाद माइलपोस्ट 8 के पास अंतरराज्यीय राजमार्ग आई-40 पर पूर्व और पश्चिम की ओर जाने वाली लेन बंद कर दी गई। मैकिन्ले काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि वे अभी बता नहीं सकते कि मार्ग कब खुलेगा। बीएनएसएफ रेलवे प्रवक्ता लेना केंट ने मालगाड़ी के पटरी से उतरने की पुष्टि की और कहा कि चालक दल को कोई चोट नहीं आई है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस घटना की जांच चल रही है।
पाकिस्तान में भी हुआ हादसा
इससे कुछ समय पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य लोग घायल हो गए। ईधी फाउंडेशन के हब प्रभारी मनन बलूच के अनुसार बचाव अभियान समाप्त हो गया था। इस हादसे में लोगों की मौत पर बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने दुख जताया है।


Download Android App
Download iOS App





