यूनान की राजधानी एथेंस में रूस के वाणिज्य दूतावास के पास एक पुलिस बूथ पर दो लोगों ने हथगोला फेंका। यूनान में रूस के दूतावास ने शुक्रवार को स्पूतनिक को बताया कि गुरुवार रात मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने रूस के वाणिज्य दूतावास के पास स्थित पुलिस बूथ पर हथगोला दागा। हमले में किसी को चोट नहीं आयी है और संपत्ति का मामूली नुकसान हुआ है। यूनानी कानून प्रवर्तन एजेंसी मामले की जांच कर रही है।
यूनान सरकार ने इस हमले की निंदा की है और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का संकल्प लिया है। विदेश मंत्री जी। कतरागलोस ने कहा, ‘‘ हमने रूस के दूतावास से संपर्क कर इस हमले की निंदा की है। हमने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाये जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



