अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अल-कायदा का हमजा बिन लादेन अमेरिका के लिए बहुत बड़ा खतरा था। हालांकि उन्होंने ओसामा बिन लादेन के बेटे की मौत पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया।
व्हाइट हाउस में जब ट्रंप से पूछा कि क्या हमजा की मौत में अमेरिका की कोई भूमिका थी, तो उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन वह हमारे देश के लिए बहुत ही खतरनाक था। वह हमारे देश के बारे में बहुत बुरी बातें कह रहा था।”
अमेरिकी मीडिया ने बुधवार को अनाम अधिकारियों के हवाले से बताया था कि हमजा बिन लादेन की मौत ट्रम्प प्रशासन के पहले दो वर्षों के दौरान ही हो गई थी लेकिन अमेरिका की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ट्रंप ने कहा, “लेकिन मैं कहूंगा, हमजा बिन लादेन हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा था और आप ऐसा नहीं कर सकते। इससे इलावा, मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।”


Download Android App
Download iOS App



