वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने मचाई भारी तबाही, मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार होने का अनुमान

Summary :

काराकस, 25 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला में एक के बाद एक दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में तेज झटके महसूस किए गए। वेनेजुएला में लगातार आए दो भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कई लोगों की जानें गई हैं, लेकिन उन्होंने मरने वालों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अनुमान लगाया है कि जिस तीव्रता से भूकंप आया है, उसमें हजारों की संख्या में मौत का आंकड़ा सामने आ सकता है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में आखिरकार 10,000 से…

काराकस, 25 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला में एक के बाद एक दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में तेज झटके महसूस किए गए। वेनेजुएला में लगातार आए दो भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कई लोगों की जानें गई हैं, लेकिन उन्होंने मरने वालों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अनुमान लगाया है कि जिस तीव्रता से भूकंप आया है, उसमें हजारों की संख्या में मौत का आंकड़ा सामने आ सकता है।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में आखिरकार 10,000 से 100,000 लोगों की जान जा सकती है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के रिपोर्टरों ने काराकस में अपने घरों की खिड़कियों के हिलने और बुकशेल्फ गिरने की खबर दी। सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों में काराकस की सड़कों पर कई गिरे हुए घर दिखे।

यूएसजीएस ने बुधवार शाम 2204 जीएमटी पर 7.1 तीव्रता के भूकंप की खबर दी। इसके ठीक एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता का और भी तेज भूकंप आया। दोनों झटके काराकस से लगभग 160 किलोमीटर पश्चिम में समुद्र किनारे के शहर मोरोन के पास आए।

भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर थे, जिससे उनका खतरनाक असर और बढ़ सकता है। वेनेजुएला के गृह, न्याय और शांति मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने कहा कि तेज भूकंपों से देश भर के शहरों में नुकसान हुआ है।

कैबेलो ने कहा कि काराकास मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के पूर्वी हिस्से में कई इमारतें गिर गईं, लेकिन उन्होंने मरने वालों या घायलों के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं दी।

कैबेलो ने वेनेजुएला के लोगों से आने वाले घंटों में इमारतों के अंदर रहने से बचने की अपील की। तेज झटकों के खतरे के कारण इमारतें और गिर सकती हैं, इसलिए लोगों को घरों से बाहर रहने की अपील की गई है। इसके साथ ही, उन्होंने लोगों से शांत रहने और देश के भूकंप के बाद के हालात से निपटने में एकजुट रहने की अपील की।

इस बीच, कोलंबियाई मीडिया ने बताया कि भूकंप पड़ोसी कोलंबिया के कई शहरों में भी तेजी से महसूस किया गया।

यूएसजीसए ने कहा कि इन दोनों भूकंपों से बड़ी संख्या में लोगों के मरने और बहुत ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।

एक अलग घटना में, गुरुवार सुबह उत्तर-पूर्वी जापान में 6.9 तीव्रता का एक जोरदार भूकंप आया, जिससे देश के उत्तर-पूर्वी इलाके में काफी हलचल हुई और कुछ देर के लिए ट्रांसपोर्ट सर्विस भी रुक गईं। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:30 बजे इवाते प्रांत के प्रशांत तट पर आया और 50 किलोमीटर की गहराई पर आया।

–आईएएनएस

केके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.