हांगकांग के 125 साल पुराने गुरुद्वारे पहुंचे भारतीय दूत, सिख समुदाय से की मुलाकात

Summary :

हांगकांग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने गुरुवार को हांगकांग के 125 साल पुराने खालसा दीवान गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और गुरुद्वारे की प्रबंधक समिति के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने संस्कृति और समाज कल्याण के क्षेत्र में उनकी लंबे समय से चली आ रही सेवा, समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने हांगकांग में भारतीय समुदाय का मान बढ़ाया है। हांगकांग में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने हांगकांग के 125 साल पुराने खालसा दीवान गुरुद्वारा साहिब…

हांगकांग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने गुरुवार को हांगकांग के 125 साल पुराने खालसा दीवान गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और गुरुद्वारे की प्रबंधक समिति के सदस्यों से मुलाकात की।

उन्होंने संस्कृति और समाज कल्याण के क्षेत्र में उनकी लंबे समय से चली आ रही सेवा, समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने हांगकांग में भारतीय समुदाय का मान बढ़ाया है।

हांगकांग में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने हांगकांग के 125 साल पुराने खालसा दीवान गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और प्रबंधक समिति के साथ बातचीत की। सिख समुदाय का आभार जताते हुए कहा कि उनकी सेवा, कड़ी मेहनत और संस्कृति व समाज सेवा में दिए योगदान ने हांगकांग में भारतीयों का मान बढ़ाया है। साथ ही भरोसा दिया कि समुदाय को हर समय मदद के लिए वाणिज्य दूतावास की टीम तत्पर रहेगी।”

‘अ कन्वर्सेशन ऑन इंडिया टुडे’ (आज के भारत पर बातचीत) नामक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजदूत दोराईस्वामी ने भारत की आर्थिक तरक्की, विदेश संबंधों और विकास प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला।

यह कार्यक्रम एशिया सोसाइटी हांगकांग में आयोजित किया गया था, जहां भारतीय राजदूत ने दर्शकों से भी बातचीत की। कार्यक्रम के बाद, राजदूत दोराईस्वामी ने एशिया सोसाइटी हांगकांग सेंटर के चेयरमैन रॉनी चान के साथ बैठक की।

हांगकांग में भारत के महावाणिज्य दूत राजेश एन. नाइक ने भी हांगकांग स्थित भारतीय मिशन की अपनी पहली यात्रा पर राजदूत दोराईस्वामी का स्वागत किया।

हांगकांग में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “राजदूत ने वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की और कुशल कांसुलर सेवाओं के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कांसुलर अनुभाग का दौरा किया और कांसुलर सेवाओं का लाभ उठा रहे आवेदकों से बातचीत की। साथ ही, उन्होंने हांगकांग में भारत के महावाणिज्य दूतावास की टीम को कांसुलर सेवाओं के लिए आवेदकों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया।”

बुधवार को, दोराईस्वामी ने शहर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास में इंडिया एसोसिएशन हांगकांग और फोरम ऑफ इंडियन प्रोफेशनल्स हांगकांग (एफआईपीएचके) के प्रतिनिधियों संग बातचीत की और समुदाय के लिए इन संगठनों के निरंतर कार्यों तथा हांगकांग में उनके व्यापक योगदान की सराहना की।

–आईएएनएस

केआर/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.