आक्रामक पक्षों की ओर से तय शर्तों के आधार पर ईरान नहीं खत्म होने देगा युद्ध : इस्माइल बाघेई

Summary :

तेहरान, 24 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि उनका देश आक्रामक पक्षों की तय शर्तों के आधार पर युद्ध खत्म नहीं होने देगा। तेहरान में साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाघेई ने कहा, “हम निश्चित रूप से युद्ध शुरू करने वाले पक्ष नहीं रहे हैं, लेकिन हम युद्ध का अंत आक्रामक पक्षों की शर्तों पर नहीं होने देंगे।” उन्होंने कहा कि ईरान अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए दृढ़ है और आक्रामक पक्षों के साथ समझौता नहीं करेगा और न ही उनकी अत्यधिक मांगों के सामने झुकेगा। ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका…

तेहरान, 24 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि उनका देश आक्रामक पक्षों की तय शर्तों के आधार पर युद्ध खत्म नहीं होने देगा।

तेहरान में साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाघेई ने कहा, “हम निश्चित रूप से युद्ध शुरू करने वाले पक्ष नहीं रहे हैं, लेकिन हम युद्ध का अंत आक्रामक पक्षों की शर्तों पर नहीं होने देंगे।”

उन्होंने कहा कि ईरान अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए दृढ़ है और आक्रामक पक्षों के साथ समझौता नहीं करेगा और न ही उनकी अत्यधिक मांगों के सामने झुकेगा। ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका के दावे को खारिज कर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है और वहां से रोजाना लाखों बैरल तेल गुजर रहा है।

उन्होंने इसे मनोवैज्ञानिक और मीडिया युद्ध का हिस्सा बताया।

सिन्हुआ के अनुसार, बाघेई ने वाशिंगटन के नए घोषित ईरान-विरोधी आर्थिक ऑपरेशन की भी कड़ी आलोचना की और कहा कि तेहरान अमेरिकी प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए सभी बहुपक्षीय क्षमताओं का उपयोग करेगा, जिसे उन्होंने मुक्त व्यापार और राष्ट्रीय संप्रभुता पर हमला बताया।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी चेतावनी दी कि अमेरिका के ईरान-विरोधी अभियानों में मदद करने वाले देशों को परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को आक्रामक कार्रवाई बताया।

पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि युद्ध दोबारा शुरू होने पर ईरान यूरोप में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकता है। इसे लेकर प्रवक्ता बाघेई ने कहा कि यदि कोई देश अपनी जमीन, सैन्य अड्डों या संसाधनों को ईरान के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई के लिए इस्तेमाल करने देता है, तो ईरान को उस हमले के स्रोत को जवाबी निशाना बनाने का पूरा अधिकार है।

–आईएएनएस

केके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.