नेवाडा-कैलिफोर्निया सीमा पर ‘हॉक फायर’ का कहर, 15 सौ एकड़ में फैली आग, सात लोग घायल

Summary :

नेवाडा, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के नेवाडा और कैलिफोर्निया की सीमा के पास स्थित उत्तर-पश्चिमी नेवाडा के शहर रेनो की ओर तेजी से बढ़ रही एक भीषण जंगल की आग के कारण कई घर नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस आग में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं। ‘हॉक फायर’ नाम की यह आग शनिवार (स्थानीय समयानुसार) शुरू हुई थी। स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आग अब तक 15,000 एकड़ (लगभग 60.7 वर्ग किलोमीटर) से अधिक क्षेत्र में फैल चुकी है और इस पर 27 प्रतिशत तक काबू पाया जा सका…

नेवाडा, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के नेवाडा और कैलिफोर्निया की सीमा के पास स्थित उत्तर-पश्चिमी नेवाडा के शहर रेनो की ओर तेजी से बढ़ रही एक भीषण जंगल की आग के कारण कई घर नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस आग में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं।

‘हॉक फायर’ नाम की यह आग शनिवार (स्थानीय समयानुसार) शुरू हुई थी। स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आग अब तक 15,000 एकड़ (लगभग 60.7 वर्ग किलोमीटर) से अधिक क्षेत्र में फैल चुकी है और इस पर 27 प्रतिशत तक काबू पाया जा सका है।

ट्रकी मीडोज फायर प्रोटेक्शन डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख रिचर्ड एडवर्ड्स ने सोमवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आग से कम से कम 32 घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं, जबकि छह अन्य घरों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस आग में चार आम नागरिक और तीन अग्निशमन कर्मी घायल हुए हैं।

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरएजेंसी ऑल-हैज़र्ड इंसिडेंट इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम ‘इंसीवेब’ के अनुसार, लगभग 90,000 लोग ऐसे इलाकों में रह रहे हैं जहां निकासी के आदेश या चेतावनियां जारी की गई हैं।

रेनो पुलिस विभाग ने सोमवार को फेसबुक पोस्ट में बताया कि आसपास के कुछ इलाकों में स्थिति में सुधार हुआ है। वहां निकासी आदेशों को ‘तुरंत क्षेत्र खाली करें’ से घटाकर ‘निकासी के लिए तैयार रहें’ कर दिया गया है।

हालांकि, अधिकारियों ने चेतावनी दी कि स्थिति अभी भी तेजी से बदल रही है और हालात किसी भी समय बिगड़ सकते हैं। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार रहें।

रेनो, वाशो काउंटी का मुख्यालय और वहां का सबसे बड़ा शहर है। नेवाडा के गवर्नर जो लोम्बार्डो ने शनिवार रात वॉशो काउंटी में आपातकाल घोषित कर दिया था।

उन्होंने बयान में कहा, “यह स्थिति लगातार बदल रही है और बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। मैं प्रभावित क्षेत्रों के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।”

उन्होंने कहा क‍ि राज्य सरकार पूरी तरह सक्रिय है और स्थानीय अधिकारियों तथा बचाव दलों के साथ मिलकर उपलब्ध हर संसाधन का इस्तेमाल कर रही है, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके, समुदायों की सुरक्षा की जा सके और नेवादा के निवासियों को खतरे से दूर रखा जा सके।

गवर्नर लोम्बार्डो ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर भी चेतावनी देते हुए कहा कि यह आग अभी भी तेजी से बदलती और फैलती हुई स्थिति बनी हुई है। अगर आप प्रभावित क्षेत्रों में हैं, तो सतर्क रहें और ताजा जानकारी पर लगातार नजर बनाए रखें।

–आईएएनएस

एवाई/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.