न्यूयॉर्क: युवा प्रवासियों को देश निकाले से बचाने वाले प्रोग्राम को खत्म करने वाले ट्रंप प्रशासन के फैसले का विरोध करने के लिए सैकड़ाें लोग न्यूयॉर्क सिटी में ट्रंप इंटरनेशनल होटल एंड टावर के बाहर जमा हुए। यहां प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में नो वन इज इलीगल और इमिग्रेंट्स वेलकम लिखा हुआ पोस्टर और बैनर था। प्रदर्शकारी डिपोर्ट डोनाल्ड ट्रंप और नो हेट, नो फीयर, इमिग्रेंट्स आर वेलकम हिअर के नारे लगा रहे थे।
अटॉर्नी जनरल जेफ सेसन ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति ओबामा प्रशासन के उस आदेश को समाप्त करने की घोषणा की थी जिसके तहत बचपन में गैरकानूनी तरीके से अमेरिका लाए गए युवकों को यहां रुकने का मौका देता था।इस रैली में आए लोगों का कहना था कि उन्हें ओबामा प्रशासन के प्रोग्राम से लाभ मिला था। उस प्रोग्राम को डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल प्रोग्राम (डीएसीए) कहा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



