वाशिंगटन : अमेरिकी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि यदि वेनेजुएला में स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया तो ट्रम्प प्रशासन कार्रवाई करेंगा। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पष्ट किया है कि वेनेजुएला की स्थिति में बदलाव नहीं आने पर ‘बैड एक्टर्स’ के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
गहराता जा रहा है वेनेजुएला संकट
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला की स्थिति गंभीर होती जा रही है और वहां स्थिति सामान्य होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने हाल में कहा था कि वेनेजुएला का संकट गहरा रहा है और यह बिगड़कर सीरिया या दक्षिण सूडान जैसे बड़े संघर्ष का रूप ले सकता है। कई सप्ताह से सरकारी बलों और विपक्षी प्रदर्शनकारियों के बीच चली आ रही झड़पों में कम से कम 43 लोग मारे गए हैं। ये प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति निकोलस मादुरो द्वारा आर्थिक एवं राजनीतिक संकट से निपटने के लिए अपनाए गए तरीके से रोष में हैं।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App




