IMF ने पाकिस्तान के लिए 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की दूसरी किस्त को मंजूरी दी

Summary :

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को दिए जाने वाले तीन अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण पैकेज के तहत बृहस्पतिवार को 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की दूसरी किस्त को मंजूरी दी। आईएमएफ ने देश के आर्थिक सुधार कार्यक्रम की पहली समीक्षा पूरी करने के बाद इस धनराशि को मंजूरी दी है। 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की दूसरी किस्त को मंजूरी वित्त मंत्रालय ने वाशिंगटन स्थित आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा पहली समीक्षा पूरी के जाने की घोषणा की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समीक्षा पूरी होने के बाद 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की…

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को दिए जाने वाले तीन अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण पैकेज के तहत बृहस्पतिवार को 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की दूसरी किस्त को मंजूरी दी। आईएमएफ ने देश के आर्थिक सुधार कार्यक्रम की पहली समीक्षा पूरी करने के बाद इस धनराशि को मंजूरी दी है।

70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की दूसरी किस्त को मंजूरी
वित्त मंत्रालय ने वाशिंगटन स्थित आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा पहली समीक्षा पूरी के जाने की घोषणा की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समीक्षा पूरी होने के बाद 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की दूसरी किस्त को मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद अब तक स्वीकृत धनराशि 1.9 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई है। इससे पहले जुलाई 2023 में आईएमएफ के कार्यक्रम के तहत 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर की शुरुआती किस्त जारी की गई थी।

Desk Team