President Biden के खिलाफ महाभियोग जांच को संसद के निचले सदन में मिली मंजूरी

Summary :

अमेरिकी संसद के निचले सदन, हाउस ऑफ़ रेप्रेसेंटेटिवेस ने राष्ट्रपति Joe Biden के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने को मंजूरी दे दी है। बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने के प्रस्ताव पर मतदान हुआ, जिसके समर्थन में 221 जबकि विरोध में 212 वोट पड़े। Highlights: जो बाइडन पर उनके बेटे के विवादास्पद और विदेशी लेनदेन के आरोप में महाभियोग जांच की मांग सीनेट में दोषी पाए जाने पर उन्हें राष्ट्रपति पद से हटना पड़ सकता है मुझ पर झूठे आरोप लगाने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं- Biden इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति जो बाइडन पर उनके बेटे हंटर बाइडन…

अमेरिकी संसद के निचले सदन, हाउस ऑफ़ रेप्रेसेंटेटिवेस ने राष्ट्रपति Joe Biden के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने को मंजूरी दे दी है। बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने के प्रस्ताव पर मतदान हुआ, जिसके समर्थन में 221 जबकि विरोध में 212 वोट पड़े।

Highlights:

  • जो बाइडन पर उनके बेटे के विवादास्पद और विदेशी लेनदेन के आरोप में महाभियोग जांच की मांग
  • सीनेट में दोषी पाए जाने पर उन्हें राष्ट्रपति पद से हटना पड़ सकता है
  • मुझ पर झूठे आरोप लगाने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं- Biden

इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति जो बाइडन पर उनके बेटे हंटर बाइडन के विवादास्पद और विदेशी लेनदेन के आधार पर औपचारिक महाभियोग जांच शुरू किए जाने की बात कही गई है। अगर वह सीनेट में चले महाभियोग में दोषी पाए जाते हैं तो उन्होंने राष्ट्रपति पद से हटना पड़ सकता है।

बाइडन ने महाभियोग के प्रयास को लेकर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने रिपब्लिकन सांसदों की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “अमेरिकी जनता का जीवन बेहतर बनाने में मदद करने के बजाय वे मुझ पर झूठे आरोप लगाने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।”

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team