पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर सितंबर में रूस के दौरे पर जाएंगे। सूत्रों द्वारा यह जानकारी मिली है. बीते महीने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्याक्षों के परिषद (सीएचएस) के 19वें सम्मेलन से अलग दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान रूस के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए आमंत्रण को इमरान ने स्वीकार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पुतिन ने इमरान खान को रूस के शहर व्लादिवोस्तोक में 4-6 सितंबर को होने वाले पूर्व आर्थिक फोरम में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।
पिछले महीने एससीओ सम्मेलन में शामिल हुए इमरान और पुतिन ने कई अनौपचारिक चर्चाएं भी की थीं।
जानकारों के अनुसार, एससीओ बैठक में विभिन्न वैश्विक नेताओं में खान ने सबसे ज्यादा पुतिन से बात की थी।बता दें पाकिस्तान में साल 2018 के आम चुनाव में तहरीक-ए-इंसाफ की जीत के बाद प्रधानमंत्री बनने के बाद खान का यह पहला रूस दौरा होगा। आपको बता दें कि इमरान खान के 21 जुलाई से शुरू हो रहे अमेरिका दौरे
से एक सप्ताह पहले यह खबर आई है। अपने अमेरिका दौरे पर इमरान खान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



