पाकिस्तान में एक व्यक्ति यहां शनिवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और खुद को प्रधानमंत्री बनाने की मांग करने लगा। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सरगोधा शहर के रहने वाले इस व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हुई है। उसने दावा किया कि वह पाकिस्तान की आर्थिक हालत बेहतर कर सकता है और छह महीने में देश का ऋण चुका देगा, इसलिए उसे प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए।’ वह इस्लामाबाद के ब्लू क्षेत्र में देश का झंडा अपने हाथों में लेकर मोबाइल टावर में चढ़ गया।
जब वहां उपस्थित लोगों ने उसे टॉवर से नीचे उतरने कहा तो उसने जवाब दिया कि वह केवल प्रधानमंत्री इमरान खान या सरगोधा के जिला पुलिस अधिकारी से ही बात करेगा। आपात अधिकारियों ने हालांकि लिफ्टर का प्रयोग किया और पुलिस की मदद से उसे नीचे ले आए। व्यक्ति को बाद में पुलिस स्टेशन ले जाया गया।


Download Android App
Download iOS App



