दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच, पड़ोसी देश नेपाल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 45 हजार के पार पहुंच गया है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ जागेश्वर गौतम ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 से नौ और मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद नेपाल में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 280 हो गई। गौतम ने कहा कि देश में एक दिन में संक्रमण के 1,041 मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 45,277 पर पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि अब तक नेपाल में कोविड-19 के 1,566 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी 17,870 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल में कोविड-19 के मरीजों की ठीक होने की दर 60 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App



