भूटान में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत

Summary :

हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के खिरमू से योंगफुल्ला की ओर जा रहा था। बचाव दल मलबे तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है क्‍योंकि यह हादसा घने जंगल के पहाड़ी क्षेत्र में हुआ है।

भूटान में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों पायलटों के मारे जाने की सूचना है। घटना में जान गंवाने वाले पायलटों में एक कर्नल रैंक के थे। हेलीकॉप्टर  खिरु (अरुणांचल) से योंफुला (भूटान) तक ड्यूटी पर गया था। शहीद हुए पायलट में से एक इंडियन आर्मी और एक रॉयल भूटान आर्मी ऑफियर हैं। 
भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा, यह हेलिकॉप्टर भूटान में योंगफुल्ला के निकट दोपहर 1 बजे क्रैश हुआ। हेलिकॉप्टर से 1 बजे के बाद रेडियो और विजुअल संपर्क टूट गया था। हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के खिरमू से योंगफुल्ला की ओर जा रहा था। बचाव दल मलबे तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है क्‍योंकि यह हादसा घने जंगल के पहाड़ी क्षेत्र में हुआ है। 
जंगल होने के कारण इस क्षेत्र में घना कोहरा था और मौसम विभाग की ओर से कम अदृश्‍यता की सूचना दी गई थी। शायद मौसम इतना खराब हो गया कि पायलट का हेलिकॉप्‍टर पर नियंत्रण नहीं रह गया और हादसा हो गया। हेलिकॉप्‍टर में पायलट और चालक दल समेत कितने लोग सवार, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

Desk Team