Indonesia पहुंचा भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, अध्यक्ष मुहम्मद रोफिकी से की मुलाकात

Summary :

33 देशों के दौरे पर भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने इंडोनेशिया में महत्वपूर्ण राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ भारत की शून्य सहनशीलता पर चर्चा हुई। इस यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने 33 देशों का दौरा करते हुए पाकिस्तान को बेनकाब करने और वैश्विक समर्थन जुटाने का प्रयास किया।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर है। इस दौरान सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अंतर-संसदीय सहयोग समिति के उपाध्यक्ष मुहम्मद हुसैन फदलुल्लाह और इंडोनेशिया-भारत संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष मुहम्मद रोफिकी से मुलाकात की। इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास के अनुसार, देश आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य सहनशीलता में विश्वास करता है। साथ ही इंडोनेशियाई पक्ष ने आतंकवाद की निंदा की और समस्याओं को हल करने के लिए बातचीत में विश्वास जताया।

33 देशों के दौरे पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

बता दें कि भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानी के दौरे पर है। इस दौरे पर कई मुस्लिम देश भी शामिल है। इन्हीं देशों में से एक इंडोनेशिया देश है जहां लगभग 20 करोड़ मुस्लिम समुदाय के लोग रहते है। भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सभी देशों में पहुंचकर पाकिस्तान को बेनकाब कर रहा है और आतंकवाद के खिलाफ समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है।

सुप्रिया सुले के प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की

कई देशों का दौरा किया

प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के वैश्विक आउटरीच के हिस्से के रूप में कई देशों का दौरा कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने अब तक जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर का दौरा किया है। जेडी-यू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में अपराजिता सारंगी (भाजपा), टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, बृज लाला (भाजपा), जॉन ब्रिटास (सीपीआई-एम), प्रदान बरुआ (भाजपा), हेमंग जोशी (भाजपा), सलमान खुर्शीद और मोहन कुमार शामिल हैं

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।