व्हाइट हाउस के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि भारत और अमेरिका ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में किसी अन्य देश की तुलना में अधिक काम किया है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों को महामारी से निपटने में अपने लोगों के टीकाकरण और दूसरे देशों को मदद तथा दान देने जैसा सराहनीय कार्य करने का श्रेय जाता है।
व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया समन्वयक डॉक्टर आशीष झा ने कहा कि पिछले ढाई साल में महामारी के बारे में सोचने और काम करने के लिए उन्हें काफी समय मिला।
झा ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू द्वारा इंडिया हाउस में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में किसी अन्य देश की तुलना में अधिक काम किया है।
झा ने कहा कि दोनों देशों ने महामारी से निपटने में अपने लोगों के टीकाकरण और रक्षा के साथ ही दूसरे देशों की मदद तथा दान देने जैसा सराहनीय कार्य करते हुए विश्व के लोगों के टीकाकरण और उनकी रक्षा करने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि भारत की आजादी, लोकतंत्र और भारतीय-अमेरिकी मित्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाना अत्यंत गर्व और खुशी की बात है।


Download Android App
Download iOS App



