राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 917 मामले सामने आए और तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 19.20 प्रतिशत दर्ज की गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।
स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को आए इन नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,86,739 हो गई और अब तक 26,392 मरीज संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं।
बुलेटिन में कहा गया है कि 917 नए मामले सोमवार को किए गए 4,775 नमूनों के परीक्षण में सामने आए।
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 14.57 फीसदी दैनिक संक्रमण दर के साथ 1,227 मामले दर्ज किए थे, जबकि आठ मरीजों की संक्रमण के मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



