इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। वहीं 73 लापता लोगों के लिए तलाशी व बचाव अभियान मंगलवार को भी जारी है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आपदा प्रबंधन (बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने कहा कि आपदा में लगभग 6,800 लोग विस्थापित हुए हैं और करीब 160 अन्य घायल हो गए हैं।
89 मृतकों में से 82 सेनताई और इसके आस-पास के इलाके के हैं। यहां शनिवार रात सात घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी। वहीं सात अन्य लोग प्रांत की राजधानी जयापुरा में भूस्खलन की घटना में मारे गए। बाढ़ से 350 इमारतों, आठ शैक्षणिक संस्थानों, दो चर्चो, एक मस्जिद और तीन पुलों को क्षति पहुंची है।


Download Android App
Download iOS App



