Indus Water Treaty: PM शहबाज की खोखली धमकी, ‘भारत पानी की एक बूंद नहीं छीन सकता’

Summary :

Indus Water Treaty: भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को रोक दिया है। इसी बीच पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान में पानी के प्रवाह को रोकने का कोई भी प्रयास सिंधु जल संधि का उल्लंघन है और इसका निर्णायक जवाब दिया जाएगा। बता दें कि इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत को दुश्मन बताते हुए कहा कि वह पाकिस्तान से पानी की एक बूंद भी नहीं छीन सकता। PM शहबाज की खोखली धमकी PM शहबाज ने खोखली धमकी…

Indus Water Treaty: भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को रोक दिया है। इसी बीच पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान में पानी के प्रवाह को रोकने का कोई भी प्रयास सिंधु जल संधि का उल्लंघन है और इसका निर्णायक जवाब दिया जाएगा। बता दें कि इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत को दुश्मन बताते हुए कहा कि वह पाकिस्तान से पानी की एक बूंद भी नहीं छीन सकता।

PM शहबाज की खोखली धमकी

PM शहबाज ने खोखली धमकी देते हुए कहा कि भारत ने हमारा पानी रोकने की धमकी दी है। अगर ऐसा कोई कदम उठाया तो पाकिस्तान ऐसा सबक सिखाएगा जिसे कभी नहीं भूला जा सकता। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि पानी पाकिस्तान के लिए जीवन रेखा है और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत देश के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Indus Water Treaty

Indus Water Treaty
Indus Water Treaty

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए सिंधु जल संधि (IWT) को तब तक स्थगित कर दिया है, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन का त्याग नहीं कर देता। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच नौ वर्षों की बातचीत के बाद 1960 में विश्व बैंक की सहायता से सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किये गये थे।

Indus Water Treaty में विश्व बैंक की भूमिका

सिंधु जल संधि को कराने के लिए विश्व बैंक के पूर्व अध्यक्ष यूजीन ब्लैक ने वार्ता की शुरुआत की थी। इसे सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय संधियों में से एक माना जाता है, इसने संघर्ष सहित कई तनावों को झेला है और आधी सदी से भी ज़्यादा समय से सिंचाई और जलविद्युत विकास के लिए एक ढाँचा प्रदान किया है।

ALSO READ: मुंह देखते रह गए मोहम्मद यूनुस! Bangladesh में Election को लेकर EC ने कर दिया बड़ा खेला

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।