Rajasthan Road Accident: खाटू श्याम के किए दर्शन, रास्ते में हुआ सड़क हादसा, 11 की मौत

Summary :

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां खाटू श्याम के दर्शन करके लौट भक्तों का पिकअप वाहन ट्रक से टकरा गया जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 15 लोग घायल है। बताया जा रहा है कि 10 लोगों में से 7 बच्चे शामिल है जिनकी इस दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। Rajasthan Road Accident राजस्थान में खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गए भक्त दर्शन करके लौट रहे थे तभी…

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां खाटू श्याम के दर्शन करके लौट भक्तों का पिकअप वाहन ट्रक से टकरा गया जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 15 लोग घायल है। बताया जा रहा है कि 10 लोगों में से 7 बच्चे शामिल है जिनकी इस दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

rajasthan road accident
rajasthan road accident

Rajasthan Road Accident

राजस्थान में खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गए भक्त दर्शन करके लौट रहे थे तभी तेज गती से आ रहा ट्रक की टक्कर पिकअप वाहन से हो गई। यह हादसा इतना भीषण था की 7 बच्चों समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए सवाई मान सिंह अस्पताल भेजा गया है और मृत लोगों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे की जांच शुरू

इस भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस प्रशासन मामले की जांच के लिए जुट गई है। बता दें कि दौसा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घायलों का हाल जानने के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है माना जा रहा है कि तेज गति के कारण यह हादसा हुआ है।

ALSO READ: Rajasthan Recruitment Exam Scam: अशोक गहलोत का PSO गिरफ्तार, सीकर का SI फरार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।