मोदी सरकार के जम्मू कश्मीर से 370 हटाकर उससे विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने से तिलमिलाए पाक की ओर से लगातार आतंकी घुसपैठ कराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि भारतीय सेना के चौकन्ने पन के कारण खूंखार आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें नाकाम साबित हो रही है।
श्रीनगर में स्थिति 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन का कहना है कि पीओके में टेरर लॉन्चपैड में खूंखार आतंकियों का झुंड लग चुका है। 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान पोषित आतंकी रोज रात को घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं, जिसको भारतीय सेना लगातार विफल कर रही है।
गनीमत यह है कि अभी सीमा पर पाक द्वारा सीजफायर का उल्लंघन बंद है। ढिल्लन ने कहा कि पाकिस्तान के हर कदम की हमको जानकारी है, कि आखिरकार खिसियाया हुआ पाक क्या – क्या कदम उठा सकता है। भारतीय सेना हर खतरे से निपटने के लिए तैयार है। हम पाक की हर नापाक हरकतों का मुहतोड़ जवाव देने के लिए तैयार हैं।
बर्फीले मौसम में घाटी से अलग पड़ जाते हैं सीमावर्ती इलाके
हिमपात के चलते LOC के सीमावर्ती इलाके कश्मीर घाटी से अलग – थलग पड़ जाते हैं। घाटी का तंगधार इलाका बेहद पिछड़ा हुआ है। वहां के एक नागरिक ने कहा की उन्हें अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि हमें सिर्फ पाकिस्तान के गोलाबारी से निजात चाहिए। हम सरकार से अपील करते हैं कि वो यहां बंकर बनवाए और पाकिस्तानी गोलाबारी से हमारी सुरक्षा करे।
LOC से सटे इलाको के लोगों की बस एक ही मांग- सुरक्षा के लिए बंकर बनवाए सरकार
तंगधार के स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 30 जून से पहले कभी इतनी ज्यादा गोलाबारी दशकों से नहीं देखी थी। इस गोलीबारी के बाद इलाके के लोग आतंक के खौफ में जी रहे हैं। यहां के लोगों को हर समय पाकिस्तान कि ओर से गोलाबारी का डर सताता रहता है। स्थानीय लोग लंबे अरसे से सरकार से बंकर बनवाने की गुहार लगा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एलओसी से सटे इलाकों में 3000 बंकर बनाने की मंजूरी मिल चुकी है अब जल्द ही इनका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



