अमेरिका में वैश्विक महामारी का प्रकोप जारी, इवांका ट्रंप की पर्सनल असिस्टेंट कोरोना से संक्रमित

Summary :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और व्हाइट हाउस की वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रंप के निजी सचिव नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। अब तक देश में कोविड-19 के संक्रमण की संख्या 1,283,929 हो गयी है , जबकि 77,180 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और व्हाइट हाउस की वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रंप के निजी सचिव नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार इवांका के वैयक्तिक सहायक के रूप में काम करने वाले उनके सचिव पिछले कई हफ्तों से उनके साथ नहीं रहे हैं।” 
अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सेक्रेटरी केटी मिलर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह इससे संबंधित एक और मामला है।
वरिष्ठ अधिकारियों पर संक्रमण के फैलने की चिंता पर बात करते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी केलिग मैकनानी ने शुक्रवार को एक ब्रीफिंग में कहा कि कर्मचारियों में वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी उपाय प्रभावी रहे हैं।

इवांका के पति जेरेड कुशनर भी वरिष्ठ सलाहकार हैं और कोविड-19 से जुड़े टेस्ट में इन दोनों के नतीजे ही नेगेटिव आए हैं।
पेंस के साथ ट्रंप भी कोरोना की चपेट में आने से बचे रहे हैं। 

लॉकडाउन के कारण द्वितीय विश्वयुद्ध के विजय दिवस पर नहीं दिखी रौनक, अमेरिका में रिकॉर्ड बेरोजगारी

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह चिंतित नहीं हैं क्योंकि व्हाइट हाउस में सभी जरूरी सावधानियां बरती गई हैं।

ट्रंप के निकट सहयोगी के इस घातक बीमारी से संक्रमित होने के बाद उन्होंने गुरुवार को व्हाइट हाउस में कोरोनावायरस परीक्षण के नियमित तौर पर होने का आदेश दिया।

पूरी दुनिया में अमेरिका में अब तक इससे जुड़े सबसे अधिक मामले हैं और सर्वाधिक मौतें भी यहीं हुई हैं।

Desk Team