तेहरान : ईरान द्वारा रविवार को स्वदेशी उपग्रह जफर को अंतरिक्ष में भेजने का प्रक्षेपण विफल रहा। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है।
ईरान के अंतरिक्ष परियोजनाओं के प्रवक्ता ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि सिमोरघ ईरान के स्वदेशी उपग्रह को अंतरिक्ष में निर्धारित कक्षा में पहुंचाने में विफल रहा।
श्री अहमद होसेनी ने कहा कि सिमोरघ जरुरी गति में कमी के कारण जफर उपग्रह को 540 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचाने विफल रहा।
श्री होसेनी ने कहा कि ईरान के अंतरिक्ष विशेषज्ञ डाटा का विश्लेषण कर समस्याओं को ठीक उपग्रह को पुन: प्रक्षेपण के लिए तैयार करेंगे।
जफर उपग्रह रिमोट सेंसिंग, रंगीन कैमरों से सुसज्जित था तथा इसे तेल भंडार, खदानों, जंगलों और प्राकृतिक आपदाओं के सर्वेक्षण के लिए डिजाइन किया गया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अगस्त में इमाम खुमैनी अंतरिक्ष केंद, में इरानी रॉकेट में प्रक्षेपण स्थल पर ही विस्फोट हो गया था। ईरान ने कोवशगोर 3 का उपयोग कर अपना पहला जैव-कैप्सूल जीवित जीवों को फरवरी 2010 में अंतरिक्ष में भेजा था। अपने पहले स्वदेशी सैटेलाइट ओमिड (होप) को वर्ष 2009 प्रक्षेपित किया था।


Download Android App
Download iOS App


